Jamshedpur महिलाएं बन रही फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल Women are becoming examples of fitness and confidence
Jamshedpur (Nagendra) फिटनेस को अब केवल व्यायाम नहीं, बल्कि उत्सव का रूप दिया जा रहा है। जादूगोड़ा की एफजी वॉरियर्स डांस अकैडमी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। अगस्त माह …
Jamshedpur (Nagendra) फिटनेस को अब केवल व्यायाम नहीं, बल्कि उत्सव का रूप दिया जा रहा है। जादूगोड़ा की एफजी वॉरियर्स डांस अकैडमी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। अगस्त माह के लिए शुरू किए गए विशेष बैच ने घर-घर में नई ऊर्जा का संचार किया है। डांस अकैडमी का संकल्प स्पष्ट है — ”हर महिला फिट भी रहे और आत्मविश्वास से भरपूर भी”। इसी ध्येय के साथ शुरू हुई इस पहल में गृहणियों से लेकर कामकाजी महिलाओं और महाविद्यालय की छात्राओं तक सभी वर्ग की महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
बैच की विशेषताएं निम्न है:
समय की सुविधा : सप्ताह में 5 दिन, सोमवार से शुक्रवार। कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए सुबह और शाम के 4 स्लॉट उपलब्ध है : सुबह: 6:00 – 7:30 | 7:30 – 9:00, शाम: 4:00 – 5:30 | 6:00 – 7:30, सुरक्षित माहौल : “बिना आलोचना का स्थान” जहां हर महिला बिना झिझक सीख सकती है । निःशुल्क प्रवेश : नई महिलाओं के लिए 2 दिन की निःशुल्क परीक्षण कक्षा। इसी पहल से एक सप्ताह में 40 से अधिक महिलाओं ने जुड़कर कीर्तिमान बनाया है।
प्रशिक्षक के अनुसार यह केवल डांस क्लास नहीं, बल्कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास का मंच है :
1. स्वस्थ शरीर : बॉलीवुड फिटनेस और लयबद्ध नृत्य से वजन नियंत्रण और सुडौल काया।
2. सुदृढ़ स्वास्थ्य : तेज गति के व्यायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा में वृद्धि।
3. सकारात्मक मन : नृत्य के माध्यम से तनाव मुक्ति और आनंद की अनुभूतिमनोविज्ञान।
4. आत्मनिर्भरता : समूह में अभ्यास से आत्मविश्वास, नेतृत्व और नई मित्रता का विकास।
डांस अकैडमी के संचालक शिव पात्रों का कहना है, _”हमारा लक्ष्य है जादूगोड़ा की प्रत्येक महिला को स्वस्थ, प्रसन्न और आत्मनिर्भर बनाना। नृत्य के माध्यम से हम उन्हें शक्ति, संस्कार और स्वाभिमान का संदेश देना चाहते हैं।”यह अकैडमी सामुदायिक केंद्र, यूसीआईएल कॉलोनी, जादूगोड़ा में स्थित है जिसका संपर्क नंबर : 9661502893, 6200437677 है। _आइए, हम सब मिलकर जादूगोड़ा की महिलाओं की इस प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा बनें।



टिप्पणियाँ