Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur थॉमस पॉल साइंस क्विज़ 2026 प्रतियोगिता विजेता डीबीएमएस बना Thomas Paul Science Quiz 2026 Contest Winner: DBMS

 


Upgrade Jharkhand News. लोयोला स्कूल की मेजबानी में आयोजित 'थॉमस पॉल साइंस क्विज़ 2026' प्रतियोगिता का विजेता डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल एवं उपविजेता लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम रही। इसमें जमशेदपुर, भुवनेश्वर और धनबाद के स्कूल की 21 टीम शामिल हुई। इस अवसर पर रेक्टर फादर माइकल टी. राज, प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस, वाइस प्रिंसिपल जयंती शेषाद्री, कोऑर्डिनेटर विक्टोरिया प्रसाद, आदित्य कुमार अरुणेश और क्विज़ मास्टर दीपक पी. कामथ उपस्थित थे। यह क्विज़ लोयोला स्कूल में भौतिकी और गणित के सम्मानित शिक्षक रहे सर थॉमस पॉल की स्मृति में आयोजित की गई। 


लोयोला स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र एवं   टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ दीपक पी. कामथ क्विज मास्टर की भूमिका में रहे। फाइनल राउंड में जेनिथ (डी नोबिली स्कूल, सीएमआरआई धनबाद), मैट्रिक्स (जुस्को स्कूल, कदमा), टाइटन (डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल), क्यूरी (सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल), हॉकिंग (लिटिल फ्लावर स्कूल) और गैलीलियो (राजेंद्र वि‌द्यालय) पहुंचे।


इस अवसर पर क्विज मास्टर दीपक कामथ को विद्यालय परिवार की ओर से शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पुरस्कार वितरण प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज, जयंती शेषाद्री, श्री कामथ और फिजिक्स व केमिस्ट्री क्लब की शिक्षक मॉडरेटर श्रीमती किरण कुमारी और श्रीमती रजनी कुमारी द्वारा किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU