Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur वीर शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि JMM workers paid tribute to brave martyr Nirmal Mahato on his 39th death anniversary.

 


Jamshedpur (Nagendra) झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कदमा उलियान स्थित वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उज्ज्वल दास ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज थे तथा गरीबों के मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में झामुमो महिला मोर्चा की नेत्री बाली मार्डी , उज्ज्वल दास ,उमर खान, कन्हैया रजक , हैप्पी तंतुबाई, अहमद अंसारी , मकसूद अंसारी, दुखनी सोरेन, परमिला, अनिता, आशा दास, सोमवारी कुम्भकार, दीपिका दास, काजल पाल, पूजा कुम्भकार, यशोदा देवी, गुरुवारी सुंडी, निशा देवी, रेखा पात्र, झुमा डे, निरीता पोद्दार, अंजलि देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सभी ने शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इससे पहले शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के जमशेदपुर आगमन को लेकर झामुमो नेता उज्ज्वल दास के नेतृत्व में बारिश होने के बावजूद मानगो बड़ा पुल पर रात के 3 बजे से चौक-चौराहों पर झामुमो पार्टी के झंडे लगाए गए। झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जगह जगह पर झंडा बैनर लगाने की तैयारी में जुटे रहे और शहीद निर्मल महतो के शहादत कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.