Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि MLA Sanjeev Sardar paid tribute to the martyrdom of Nirmal Mahato and paid homage at Chamaria Guest House.

 


Jamshedpur (Nagendra) निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने चमरिया गेस्ट हाउस में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि निर्मल महतो का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने झारखंड के लोगों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।


उनका संघर्ष और विचार आज भी झारखंड के युवाओं तथा समाज को प्रेरणा देते हैं। विधायक ने कहा कि निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए जल, जंगल, जमीन, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके आदर्शों और संघर्ष की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो जी का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत झारखंड की अस्मिता और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वालों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर विधायक के साथ पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.