Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मुर्गा महादेव मंदिर में श्याम भटली परिवार के 70 सदस्यों ने किया जलाभिषेक 70 members of Shyam Bhatli family performed Jalabhishek at Murga Mahadev Temple

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर मंडल के 70 सदस्यों द्धारा मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डांगा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। मंदिर पहुंचने के बाद सभी सदस्यों ने स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से भटली परिवार के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा भगवान शिव की आरती की गई। सामूहिक ताली-कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान सभी सदस्यों के लिए रास्ते में नाश्ते और दोपहर के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के बीच यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। 


यात्रा में प्रमुख रूप से संदीप बजाज, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, बिस्सू नरेडी, देवाशिस चौधरी, बंटी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, धीरज चौधरी, मनोज खंडेलवाल, टिंकू बिनानी, सुरेंद्र शारदा, दीपक जैन, जीतू अग्रवाल, बंटी चंगिल, रामजी पारीक, राजेश अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, प्रथम डांगा, शिवम काबरा और चंदन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। महिलाओं में पुष्पा देवी डांगा, पायल रूस्तगी, उमा डांगा, संजना अग्रवाल, नेहा भालोटिया, मेघा सिंघानिया, ऋतिका चौधरी, शीतल अग्रवाल और कंचन बिनानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.