Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सोमवार को सुंदर नगर में डालसा का मोबाईल वैन पहुंचा । इस दौरान मध्य विद्यालय, सुंदरनगर एवं जयपाल सिंह मुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ एडुकेशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल,करनडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डालसा टीम में शामिल लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य (LADC) रंजना पांडेय, पीएलवी सह अधिकार मित्र दिलीप जायशवाल,अरुण रजक,सुनील पांडेय ,ग्लोरिया पूर्ति,प्रकाश सांडिल,लॉ प्रशिक्षु अंजली,शरुजा,सुदीपा के द्वारा छात्रों, छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक किया गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई । इस दौरान डालसा के गठन, उधेश्य,सेवाएं,भूमिका के साथ साथ स्थाई लोक अदालत,लोक अदालत,बाल अधिकार, बाल तस्करी,बाल विवाह रोकथाम अधिनियम ,बाल श्रम रोकथाम अधिनियम, बाल हिंसा रोकथाम व संरक्षण के लिए चाइल्ड लाइन,चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, जिला बाल संरक्षण इकाई,डायन प्रथा,घरेलू हिंसा,शिशु प्रोजेक्ट,आपदा व दुर्घटना हो जाने पर मुआवजा योजना,नशा उन्मूलन, साइबर अपराध व सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही साथ नालसा का निःशुल्क कानूनी सलाह, परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस सेवा 100/112,महिला हिंसा के 181,साइबर सेल 1930,एल्डर हेल्पलाइन न. 14567 जैसे महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।



No comments:
Post a Comment