Jamshedpur

Jamshedpur डिमना चौक से चाकुलिया तक 80 किलोमीटर निकलेगी पद्म भूषण दशोंम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति जोहार यात्रा Johar Yatra in memory of Padma Bhushan Dashom Guru Late Shibu Soren will be taken out for 80 km from Dimna Chowk to Chakulia.

Jamshedpur (Nagendra)  झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में संवाददाता आयोजित कर प्रेस के सम्मानित पत्रकारों को सम्बोध…

Jamshedpur डिमना चौक से चाकुलिया तक 80 किलोमीटर निकलेगी पद्म भूषण दशोंम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति जोहार यात्रा Johar Yatra in memory of Padma Bhushan Dashom Guru Late Shibu Soren will be taken out for 80 km from Dimna Chowk to Chakulia.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में संवाददाता आयोजित कर प्रेस के सम्मानित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष द्वारा दिशोम गुरु पद्मभूषण शिबू सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित होनेवाले एक स्मृति यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस यात्रा का नामकरण  पद्मभूषण दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन अनुयहार (स्मृति) जोहार यात्रा रखी गई है। यह यात्रा दिशोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि आगामी 4 अगस्त 2026 को अपराह्न 12:30 बजे से बाबा तिलका मांझी चौक डिमना से प्रारंभ होकर दिशोम गुरु जी के तैयार किए गए स्मृति रथ एवं विशाल वाहनों के काफिले के साथ लगभग 80 किलोमीटर की यात्रा तयकर बिरसा मुंडा चौक चाकुलिया तक जाएगी। 


इस यात्रा के बीच में, नारगा चौक नेशनल हाईवे 33, घाटशिला फूलडुंगरी चौक, धालभूमगढ़ चौक में अल्पकालिक रूप से रोकी जायेगी ताकि वहां पूर्व से उपस्थित झामुमो के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता, ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं  आम नागरिकों द्वारा स्मृति रथ में लगे हुए गुरुजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सके। साथ ही वहां निवास कर रहे पुराने आंदोलकारियो जिन्होंने गुरुजी के साथ आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी की थी उन्हे भी जिला समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अंत में बिरसा मुंडा चौक चाकुलिया पहुंचकर यह स्मृति रथ यात्रा एक आम सभा में तब्दील हो जायेगी , जहां उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं द्वारा गुरु जी के जीवन संघर्ष, अलग राज्य के लिए किए गए जनआंदोलन और उनके विचारों को उपस्थित जनसमुदाय के बीच रखा जाएगा। 


इस कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, सभी वरिष्ठ नेता, जिला कार्यसमिति सदस्य, महानगर संयोजक मंडल के नेता, वरिष्ठ महिला नेत्री एवं नेतागण, सभी प्रखंड के पदाधिकारीगण एवं सभी पंचायतों के पदाधिकारीगण, महानगर अंतर्गत सभी शाखाओं के पदाधिकारीगण तथा सभी सम्मानित कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, वरीय नेता खुद्द उराव, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम,  कार्यालय सह सचिव सुशील हेंब्रम, अभय पाण्डेय, राजा पूर्ति, गोकुल मार्डी आदि  उपस्थित थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280