Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत मानगो नगर निगम ने आयोजित किया सामूहिक हाथ धुलाई कार्यक्रम Mango Municipal Corporation organised a mass hand washing programme under the campaign "Adopt Cleanliness, Drive Away Diseases".

 


  • "एक दिन, एक समय, एक साथ – धोएंगे हाथ, भगाएंगे बीमारी साथ"

Upgrade Jharkhand News. मानगो नगर निगम द्वारा भारत सरकार के "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान के अंतर्गत आज "एक दिन, एक समय, एक साथ – धोएंगे हाथ, भगाएंगे बीमारी साथ" कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य हाथों की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु नागरिकों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही मानगो क्षेत्र के 200 से अधिक नागरिकों ने अपने-अपने स्थानों से निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से हाथ धोकर इस जन-अभियान में भाग लिया।


इस अभियान की विशेष उपलब्धि यह रही कि मानगो स्थित सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों ने बढ़-चढ़कर इसमें सहभागिता की। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने एक ही समय पर हाथ धोकर हाथों की स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त अनेक नागरिकों ने अपने घरों से तथा कई वार्ड पार्षदों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी प्रतिभागियों ने एक दिन, एक समय पर सामूहिक रूप से हाथ धोकर इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। इस व्यापक जनसहभागिता के साथ मानगो नगर निगम इस प्रकार का सामूहिक हाथ धुलाई अभियान आयोजित करने वाला देश का पहला शहरी स्थानीय निकाय (ULB) बन गया, जो स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को Google Form के माध्यम से डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र (E-Certificate of Participation) भी प्रदान किया गया। मानगो नगर निगम इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा सभी से भविष्य में भी स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की अपील करता है। "एक दिन, एक समय, एक साथ – धोएंगे हाथ, भगाएंगे बीमारी साथ।"

स्वच्छ मानगो – स्वस्थ मानगो।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.