- उनके स्थान पर आने वाले नए नगर प्रबंधक सुश्री समिता भगत का स्वागत किया गया
Upgrade Jharkhand News. नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे का स्थानांतरण होने के कारण कार्यालय में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
अपर नगर आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद , चंदन कुमार के द्वारा अनामिका निशा बागे के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई अपर नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि लंबे समय से मान गो नगर निगम में उनके द्वारा सेवा दिया गया है एवं कार्यालय के द्वारा निर्देशित सभी कार्यों को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक किया गया है।
नगर प्रबंधक निशांत कुमार प्रदीप कुमार दिनेश्वर यादव के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। कार्यालय के लेखा पदाधिकारी सी एम एम,लेखा सहायक,अभियंता, राजस्व निरीक्षक ,फूड एंड सेनेटरी इंस्पेक्ट,रसफाई पर्यवेक्षक ,कंप्यूटर ऑपरेटर न के द्वारा नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे के साथ कार्यालय में योजना संबंधी किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें विदाई दिया एवं बेहतर भविष्य का कामना किया गया।



No comments:
Post a Comment