Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विधायक पूर्णिमा साहू की पोस्ट ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी MLA Purnima Sahu's post sparked political excitement.

 


Jamshedpur (Nagendra) सोशल मीडिया आज केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश देने का भी प्रभावी मंच बन चुका है। ऐसे में जब कोई जनप्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से अपने मन की पीड़ा व्यक्त करता है, तो वह स्वाभाविक रूप से राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन जाता है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की आज सोशल मीडिया पोस्ट भी कुछ ऐसे ही सवाल खड़े कर रही है।


पूर्णिमा साहू की पोस्ट का विश्लेषण किया जाय तो वह अपने पोस्ट में विधायक ने लिखा है कि “हर मुस्कुराता चेहरा आपका हितैषी नहीं होता” और यह भी कहा कि जिन लोगों का वह सम्मान करती रहीं, उन्हीं में से कुछ लोग उनके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है। पोस्ट में उन्होंने कटुता से दूर रहने, कर्म और ईश्वर के न्याय पर विश्वास जताने तथा जनता की सेवा के संकल्प को दोहराया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। अनेक समर्थकों ने विधायक के प्रति अपना विश्वास जताया, उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह दी और उनके कार्यों की सराहना की। वहीं कुछ लोगों ने यह जानने की जिज्ञासा भी व्यक्त की कि आखिर वह किन परिस्थितियों की ओर इशारा कर रही हैं।


राजनीति में मतभेद, प्रतिस्पर्धा और अंदरूनी खींचतान नई बात नहीं है। किसी भी सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति को आलोचना, विरोध और कभी-कभी अपने ही लोगों से असहमति का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में संयम बनाए रखना और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराना सकारात्मक संदेश माना जाता है। दूसरी ओर, यदि किसी जनप्रतिनिधि को वास्तव में लगता है कि उनके विरुद्ध षड्यंत्र हो रहा है, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में तथ्यों और पारदर्शिता के साथ अपनी बात सामने रखना भी उतना ही आवश्यक है। विधायक पूर्णिमा साहू की इस पोस्ट को फिलहाल एक व्यक्तिगत और राजनीतिक भावनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है। जब तक वह स्वयं स्पष्ट नहीं करतीं कि उनके संकेत किस ओर हैं, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। परंतु इतना जरूर है कि इस पोस्ट ने यह संदेश दिया है कि राजनीतिक जीवन में मुस्कान के पीछे छिपे रिश्तों की सच्चाई को पहचानना आसान नहीं होता। बहरहाल किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास और उसके कार्य होते हैं। यदि यह विश्वास कायम रहता है, तो राजनीतिक चुनौतियां भी समय के साथ पीछे छूट जाती हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.