Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड में व्यापार और उद्योग को मिलेगी नई दिशा, 1 अगस्त को जमशेदपुर में होगा ‘सिम्पोजियम 2026’ Trade and industry in Jharkhand will get a new direction, 'Symposium 2026' will be held in Jamshedpur on August 1.

 


Jamshedpur (Nagendra) फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में “झारखंड में अवसर एवं चुनौतियाँ , सिम्पोजियम 2026” का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य के व्यापार, उद्योग और निवेश को नई दिशा देने की पहल है। एफजेसीसीआई के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि “सिम्पोजियम 2026 झारखंड के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक नई क्रांति साबित हो सकता है।” उन्होंने बताया कि यह केवल एक संगोष्ठी नहीं, बल्कि झारखंड के आर्थिक भविष्य का रोडमैप तैयार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम में राज्यभर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, उद्योगपति, उद्यमी एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान उद्योगों की संभावनाओं, निवेश, आधारभूत संरचना, एमएसएमई, स्टार्टअप, व्यापार सुगमता और औद्योगिक विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। 


श्री मूनका ने कहा कि प्राकृतिक एवं खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इनका अभी पूरी तरह उपयोग नहीं हो सका है। उनका मानना है कि यह सिम्पोजियम निवेशकों का विश्वास बढ़ाने, नई औद्योगिक इकाइयों को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने और राज्य के व्यापारिक माहौल को मजबूत बनाने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि सिम्पोजियम के दौरान प्राप्त सुझावों और अनुशंसाओं का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर झारखंड सरकार को सौंपा जाएगा, ताकि उन्हें राज्य की औद्योगिक एवं व्यापारिक नीतियों में शामिल किया जा सके। इस अवसर पर एफजेसीसीआई के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, मानद महासचिव रोहित अग्रवाल सहित फेडरेशन के कई पदाधिकारी विशेष रूप से जमशेदपुर पहुंचेंगे। वहीं, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


विजय आनंद मूनका ने विश्वास जताया कि जब पूरा झारखंड व्यापार और उद्योग के साझा भविष्य पर एक मंच से मंथन करेगा, तभी आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित झारखंड का लक्ष्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि सिम्पोजियम 2026 इसी परिवर्तनकारी सोच की एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU