Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्रावण के प्रथम दिन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सरयू राय ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना On the first day of Shravan, Saryu Rai performed Rudrabhishek at the Sri Laxminarayan Temple, praying for public welfare.

 


Upgrade Jharkhand News. श्रावण मास के शुभारंभ पर गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक में उन्होंने प्रदेश, शहर और समस्त प्राणी मात्र के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।


रुद्राभिषेक का अनुष्ठान विद्वान आचार्य पंडित विनोद पांडेय के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' के जयघोष से शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दिए। अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


रुद्राभिषेक में प्रमुख रूप से शिवशंकर सिंह, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, अमित शर्मा, नीरज सिंह, साकेत, अशोक कुमार, असीम पाठक, विनीत, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, गोल्डन पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.