Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश कुमार महतो Youth power will become the strength of Jharkhand, AJSU will provide leadership to the youth: Sudesh Kumar Mahato

 


  • शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए युवाओं को नेतृत्व देने का आजसू ने लिया संकल्प ।

दो दिवसीय राज्य आजसू युवा अधिवेशन कार्यक्रम के अंतिम दिन बिरसा मुंडा टाउन हॉल से बस मार्ग से सभी आजसू युवा कार्यकर्ताओं संग सुदेश महतो ने चमरियां गेस्ट हाउस स्थित शहादत स्थल पर माल्यार्पण कर दो मिनट बैठ कर आत्म मंथन किया उसके बाद उलियाँन स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर परिवार से मिल उनका कुशलक्षेम पूछ कदमा गणेश पूजा मैदान में सभा को संबोधित किया।

Jamshedpur (Nagendra) आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विरासत में मिली सत्ता के सुख ने शासन को जनता की वास्तविक समस्याओं से दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि हेमंत की हिम्मत अब नौकरशाही में दिखाई पड़ रही है, जबकि राज्य का युवा अपने अधिकार और भविष्य के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के मुखिया से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनके दर्द की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति झारखंड के लिए चिंताजनक है और सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी।


उन्होंने शहीद निर्मल महतो को याद करते हुए कहा कि जिस धरती पर बैठकर आजसू के कार्यकर्ताओं ने आत्ममंथन किया, वहां शहीद निर्मल दा के लहू का एक-एक कतरा झारखंड के भविष्य के लिए संघर्ष की कहानी कहता है। आज अगर उनके सपनों के झारखंड की तस्वीर सामने रखी जाए तो निश्चित रूप से उनकी आत्मा भी कराहती होगी। सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने जिस झारखंड की कल्पना की थी, उसमें युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर शिक्षा, समुचित विकास और झारखंडी विचार एवं अस्मिता को सम्मान के साथ स्थान मिलना था। लेकिन आज उनके सपनों का झारखंड धूमिल होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि आने वाली पीढ़ी को तैयार करने की राजनीति करती है। इसी सोच के साथ पार्टी युवाओं को संगठन में आगे आने, अपनी बात रखने, संघर्ष करने और नेतृत्व करने का अवसर दे रही है।


उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की कोशिश है कि युवाओं को केवल कार्यकर्ता बनाकर नहीं रखा जाए, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार किया जाए। आने वाली पीढ़ी के हाथों में झारखंड को बेहतर बनाने, संवारने और संभालने की जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी लगातार काम करेगी। सुदेश महतो ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का साहस और झारखंड के भविष्य को लेकर स्पष्ट सोच विकसित करना आजसू की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही युवा आने वाले समय में शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।


युवाओं को नेतृत्व देकर विकसित झारखंड का सपना साकार करना आजसू का लक्ष्य :  रामचंद्र सहिस -आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने युवाओं को केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भविष्य का नेतृत्व मानते हुए उन्हें निखारने, अवसर देने और नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं को बोलने, समझने, निर्णय लेने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का मंच प्रदान करती है। आजसू की सोच केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और वैचारिक पाठशाला के माध्यम से संगठनकर्ता एवं जननेता के रूप में तैयार करना है। साहिश ने कहा कि पार्टी का संकल्प नई पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन, कठोर निर्णय लेने का साहस और राज्य को संवारने व संभालने की ऊर्जा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आजसू युवाओं को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण का सहभागी बनाना चाहती है, ताकि आने वाले समय में राज्य को दूरदर्शी और संघर्षशील नेतृत्व मिल सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के माध्यम से नए झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


आजसू नेता देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी सत्ता सुख की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि संघर्ष, जनसेवा और जनहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने वाले नेतृत्व का निर्माण करना चाहती है। इसी उद्देश्य से राज्य भर से युवा साथी एकत्रित हुए हैं, ताकि झारखंड की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर मंथन कर भविष्य की दिशा तय की जा सके। निर्मल महतो ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को झारखंड आंदोलन के इतिहास, निर्मल महतो के आदर्शों तथा राज्य के विकास में अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आजसू के युवा कार्यकर्ता संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बेहतर, समृद्ध और विकसित झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


आंदोलनकारी झामुमो नेता  कान्हू सामंत अपने दल बल के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । दो दिवसीय कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के अलावा प्रधान प्रवक्ता डाक्टर देवशरण भगत , पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, संजय मेहता, चंद्रगुप्त सिंह,हरे लाल महतो,नंदू पटेल, छूटनी महतो , परवाज़ खान,  जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, लालन झा, रवि शंकर मौर्या, चंद्रेश्वर पांडेय, मंटू शुक्ला, आकाश सिन्हा, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, कुंदन सिंह, राजेश चौधरी, संजय मालाकार, समेत कई हजार युवा मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.