Jamshedpur (Nagendra) झारखंड की धरती को हमारे महापुरुषों ने अपने खून पसीने से सीचा है, वीर शहीद निर्मल महतो जैसे बलिदानियों की बदौलत ही हमे अलग झारखंड राज्य मिला है,जब तक सूरज चांद रहेगा निर्मल महतो का नाम रहेगा, हम ऐसे महापुरुषों को हृदय से नमन करते है। झारखंड न कभी झुका है और न झुकेगा यह आंदोलन की धरती है अबुआ सरकार के विरोधी षड्यंत्रकारी समय समय पर राज्य की अस्थिर करने के लिए साजिश रचते रहते है , वे कितना भी साजिश रच ले, हम विचलित होने वाले नही है, हम झारखंडी इसका मुकाबला करेंगे और अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे। ये विचार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद निर्मल महतो के 39 वे शहादत दिवस पर कदमा उलियान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनसमुदाय के बीच रखी।
शहीद परिवार की बहु, झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो के मार्गदर्शन एवम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि आमसभा से पहले,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कदमा उलियान के समाधि स्थल पर पहुंचे और शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती,पोटका के विधायक संजीव सरदार,घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन,केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,पूर्व सांसद सुमन महतो,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान,गौसेवा के उपाध्यक्ष राजू गिरी,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू,मानगो नगरपालिका की अध्यक्ष सुधा गुप्ता,प्रमुख आंदोलनकारी मोहन कर्मकार,आस्तिक महतो,शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल,गुरुचरण किस्कू, चारुचंद किस्कू,समाजसेवी फनी महतो,जिला परिषद की चेयरमैन बारी मुर्मू,उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, काबलू महतो,सुनील महतो,महावीर मुर्मू,बघराई मार्डी,चंद्रावती महतो,रतन महतो, जलील खान,नासिर खान,माणिक मल्लिक, प्रीतम हेंब्रम,लालटू महतो,सुशील हेंब्रम, लक्की सिंह, अभय पाण्डेय, खुद्दु ओराव, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो,सचिव बैधनाथ टुडू, समाजसेवी विकास सिंह,सरोज महापत्रा, दल गोविंद लोहारा, नरोतम दास,सपन राय,गोल्डी तिवारी,बंटी सिंह,चंद्रावती महतो,कवलजीत कौर गिल,चरणजीत कौर,गंगा देवी, बाली मार्डी , दुर्गा बोयपाई,मायावती टुडू,रानी सिंह,द्रौपदी मुंडा,अवतार सिंह भाटिया, फैयाज अहमद खान,गोपाल महतो,अंकित सिंह,पी के राय,इंद्रजीत घोष,गोकुल मार्डी, नरेश मुर्मू,राजेश श्रीवास्तव,विश्वनाथ महतो, धनंजय महतो,गोविंदा चालक,जाबिर हुसैन, अजय पाण्डेय,उनादी उराव,लवली सिंह, सोमेन विश्वास,कोला मुखी,पाण्डेय प्रधान, बादल कर्मकार,मो जमील,तनवीर हुसैन , उज्जवल दास समेत हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिलाअध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने किया।



No comments:
Post a Comment