Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया Bal Gopal's Chhathihari festival was celebrated with great joy.

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा योगनगर स्थित शिव मंदिर एवं रामनगर स्थित राम मंदिर के प्रांगण में बुधवार देर शाम बाल गोपाल का छठिहारि उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठवें दिन छठिहारि उत्सव मनाने की परंपरा के तहत मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुजारी नागेंद्र पाठक ने बाल गोपाल की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए और विधिवत शृंगार कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद स्थानीय बच्चों के बीच भोग एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। बच्चों ने मंदिर की परिक्रमा करते हुए ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष किया। 


मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्म के दिन आदिशक्ति ने भी जन्म लिया था। इसी परंपरा के तहत मंदिर परिसर में दुर्गा-माधव के रूप में देवी दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया गया। शाम छह बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया तथा लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के जवानों के अलावा सेल के सीजीएम कमल भास्कर, सेल अधिकारी राकेश नंदकोलियर, डॉ. टीसी आनंद, संजय बनर्जी, पंकज गुप्ता, राम नारायण सिंह, संतोष बेहेरा, सीमा प्रधान, विनीता पान, सुरेश शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU