Guwa (Sandeep Gupta) मिलन क्लब भट्टीसाई में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है। इसके अलावा पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक दास, उपाध्यक्ष बुचून गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता तथा सेक्रेटरी शिव गुप्ता एवं विक्की गुप्ता बनाए गए। वहीं समिति में गणेश शर्मा, रंजन साहू, अभिषेक लोहार, चितरंजन प्रधान, टिंकू, छोटेलाल, कौशिक दास सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment