Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में सील कबाड़ी टाल में अवैध गतिविधि का भाजपा ने लगाया आरोप BJP alleges illegal activity at sealed scrap yard in Badajamda

 


Guwa (Sandeep Gupta) भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को बड़ाजामदा स्थित दिवाकर उर्फ दिपू सिंह के कबाड़ी टाल का निरीक्षण किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा टाल को सील किए जाने के बावजूद वहां अवैध तरीके से काम चल रहा था। साथ ही टाल की आड़ में अवैध रूप से लौह अयस्क की तस्करी किए जाने का भी आरोप लगाया। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि टाल परिसर में दिवाकर उर्फ दिपू सिंह के लोगों द्वारा अवैध रूप से लौह अयस्क का स्टॉक रखा गया था।


इसके बाद बड़कुंवर गागराई श्रीराम क्रशर पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं के अनुसार अवैध तरीके से लौह अयस्क का भंडारण किया गया था। मौके पर 8 से 10 लाइन ट्रक भी खड़े मिले। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन ट्रकों में लौह अयस्क लोड कर देर रात बाहर भेजा जाता है। बड़कुंवर गागराई ने आरोप लगाया कि यह अवैध कारोबार झामुमो की देखरेख में फल-फूल रहा है और इसमें प्रशासन की भी मिलीभगत है।


उन्होंने मामले की अविलंब जांच कराने तथा संबंधित क्रशर को बंद करने की मांग की। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता अजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, प्रफुल्ल महाकुड़, राजा तिर्की, संजीव राय, दुनिया कुम्हार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU