Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भड़के रामा पांडे, हक नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी Rama Pandey furious over hospital's health system, threatens agitation if rights are not met

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू और सेल प्रबंधन किरीबुरू के बीच अस्पताल, सिविल, खदान में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा तथा ठेका श्रमिकों को बिना कारण काम से बैठाए जाने के मुद्दे पर बैठक हुई। बैठक में सीजीएम किरीबुरू पी.एम. शिरपुरकर, नए सीजीएम एचआर, जीएम सिविल, सीएमओ श्रीमती नंदी जेराई, जीएम एचआर अमित विश्वास, एजीएम सिविल सीताराम महतो एवं प्रवीण मीणा उपस्थित रहे। संघ की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, प्रभा सिद्धू, महामंत्री राजेंद्र सिंधिया, संयुक्त महामंत्री सुनील कुमार पासवान, सचिव अजय बानरा, संगठन सचिव संजय तिग्गा, कोषाध्यक्ष लखन चाम्पिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। 


बैठक में रामा पांडे ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रबंधन पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सेल कर्मचारी और उनके परिवारों को बेहतर इलाज व जांच नहीं मिल पा रही है और कई लोगों को बाहर अपने खर्च पर इलाज कराना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल में डॉक्टर या तकनीकी सुविधाओं की कमी है तो कर्मचारियों के लिए रेफरल व्यवस्था है और रेफर कर्मचारियों व उनके परिवारों का अधिकार है। रामा पांडे ने कहा कि लागत नियंत्रण के नाम पर कर्मचारियों का स्वास्थ्य संबंधी हक नहीं छीना जा सकता। उन्होंने प्रबंधन से बोकारो के सक्षम अधिकारियों के साथ बैठक कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समाधान नहीं निकला तो महिलाओं के साथ निर्णायक बैठक की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अस्पताल के मुद्दे पर सभी चार खदानों को बंद करने का आह्वान किया जा सकता है। उन्होंने खदान सुरक्षा समिति की कार्यप्रणाली और ठेका श्रमिकों को काम से बैठाए जाने के मामले पर भी नाराजगी जताई। बैठक में कर्मचारी हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU