Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने महिलाओं और ठेका मजदूरों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी District Council President Laxmi Suren informed women and contract laborers about government schemes in Guwa.

 


Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन मंगलवार देर शाम गुवा पहुंचीं। यहां झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार एवं यूनियन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ठेका मजदूरों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए झारखंड सरकार महिलाओं और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नर्सिंग, किराना दुकान, आरओ वाटर प्लांट, सिलाई-बुनाई सहित विभिन्न घरेलू उद्योगों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।


इच्छुक महिलाओं को बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने में भी सहायता की जाएगी, ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उन्होंने मजदूरों से ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कराने की अपील की, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुआवजा प्राप्त करने के लिए पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम करने के बजाय कानूनी प्रक्रिया अपनाने की अपील की। 


कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मी सुरेन ने झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में बैठक कर महिलाओं एवं ठेका मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की जानकारी दी। मौके पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, पदमा केसरी, झारखंड मजदूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर डोंगो सहित काफी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU