Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Jamshedpur organised a grand Teacher's Day celebration.

 


Jamshedpur (Nagendra) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जमशेदपुर महानगर द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना की गई और कई शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं एनआईटी (NIT) जमशेदपुर के कुलसचिव (Registrar) डॉ. सरोज सारंगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विशिष्‍ट अतिथियों में डॉ. के. के. कमलेन्दु, डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. आलोक चौबे एवं अभिषेक कुमार शामिल हुए। इस मौके पर दो नई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।


समारोह का मुख्य आकर्षण कोल्हान विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. संगीता कुमारी द्वारा लिखित दो नई पुस्तकों का भव्य विमोचन रहा जिसमें एक पुस्तक पॉजिटिव साइकोलॉजी (Positive Psychology) और दूसरा पुस्तक पर्यावरण मनोविज्ञान है। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार होते हैं जो युवाओं का मार्गदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. संगीता कुमारी को उनकी दोनों कृतियों के लिए बधाई दी और कहा कि ये पुस्तकें मनोविज्ञान एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। 



वहीं एनआईटी जमशेदपुर के कुलसचिव डॉ. सरोज सारंगी ने अभाविप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में ABVP जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं, शहर के गणमान्य प्रबुद्धजनों, प्राध्यापकों तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अभाविप के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रियांशू राज , तमन्ना , विवेक, अरुण , अमन, नीतीश कुमार, तन्मय झा , रिया , अभिषेक तिवारी, सनी, विशाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU