LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur साकची हाई स्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन के चौथे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 युनिट रक्त संग्रह हुआ 55 units of blood collected in the fourth voluntary blood donation camp of Sakchi High School Alumni Association

 


Jamshedpur (Nagendra) साकची हाई स्कूल के 78वें वर्ष एवं शिक्षक दिवस को अवसर मान 6 सितंबर 2026 को साकची हाई स्कूल एलुमिनाई एसोसिएशन एवं 2002 वर्ष के एलुमिनाई के पहल पर स्कूल प्रांगण में सफलता पूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एलुमिनाई 2002 बैच के प्रणव सरकार के अगुवाई में जहां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, वहीं तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया. टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा अन्य सहयोगियों में जमशेदपुर अखंड मंडली ने अपना सहयोग प्रदान किया. रक्तदान शिविर की शुरुआत जमशेदपुर न्यायालय के सीजेएम विशाल गौरव, समाजसेवी पूर्वी घोष, तापसी बोस, वरीय अधिवक्ता रत्नेश्वर चक्रवर्ती, एस एस दुवे, आर एन चौवे, प्रणव कुमार घोष, देवाशीष नाहा, देवब्रत पाॅल, धर्मेंद्र सोनकर ने फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया और शाम वेला तक 55 रक्तवीर योद्धाओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान को पुरा किया. 


बहुत ही सुसज्जित वातावरण में, स्कूल के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से सभी रक्तवीर योद्धाओं को गर्मजोशी से स्वागत किया. रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को जमशेदपुर ब्लड सेंटर, टीम पीएसएफ एवं साकची हाई स्कूल एलुमिनाई के सदस्यों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. 


इस पावन बेला पर स्कूल के वरीय शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ समाजसेवी पुरवी घोष,शिवानी घोष, मुक्ति सरकार, अमिताभ पात्रों, सरत चंद्र सारंगी, बोलाई पांडा, उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते नजर आए. अंत में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन के लिए टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने स्कूल के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया.



No comments:

Post a Comment