LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित Farewell and felicitation ceremony of retired employees organized

 


Jamshedpur (Nagendra) टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ सम्मिलित हुए। सबों ने बारी - बारी से अपने - अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। 


यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से तमाम सेवानिवृत्त कर्मियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए यूनियन का सदैव सहयोग प्रदान करने का सेवानिवृत्त कर्मियों को भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। 


निम्न सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान-

1. सेंट्रल मेंटेनेंस के गोपाल महतो। 

2. रियल एक्सेल के सुधीर कुमार पांडे एवं मोहम्मद इसरार  अहमद खान। 

3. फाउंड्री के अशोक कुमार सिंह ।

4. मेडिकल सर्विसेज के गोपाल गोस्वामी ।

5. ट्रिम फैक्ट्री के राज किशोर सिंह ।

6. व्हीकल फैक्ट्री के तारिणी तरण दास ।

7. बी आई डब्ल्यू फैक्ट्री के विनोद प्रसाद एवं संजीव कुमार मित्रा। 

8. ट्रांसमिशन के प्रमोद नारायण चौधरी ।



No comments:

Post a Comment