Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में डेंगू की रोकथाम के लिए सामूहिक सतर्कता जरूरी ,अगले 25 दिन अहम Mass vigilance is essential to prevent dengue in Jamshedpur; the next 25 days are crucial.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर में एक ही परिवार के दो सदस्यों में डेंगू की पुष्टि और उनके घर तथा आसपास Aedes मच्छरों के breeding sites की पहचान के बाद डेंगू की रोकथाम को लेकर सामूहिक सतर्कता और कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। परिवार के सदस्यों का कोई यात्रा इतिहास नहीं होना स्थानीय स्तर पर संक्रमण की संभावना की ओर संकेत करता है। पिछले तीन वर्षों से #PaltiMaar जैसे अभियानों के माध्यम से नागरिकों को घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा कूलर, गमले, टायर, कबाड़ और अन्य छोटे जलस्रोतों की नियमित सफाई के लिए जागरूक किया जाता रहा है।


डेंगू की रोकथाम में प्रशासन के प्रयासों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। Aedes मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में पनप सकता है। इसलिए प्रत्येक परिवार सप्ताह में कम-से-कम एक बार “Dry Day – #PaltiMaar” मनाकर अपने घर और आसपास के संभावित breeding sites की जांच और सफाई करे। आने वाले लगभग 25 दिन डेंगू की रोकथाम के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में थोड़ी सी सावधानी और नियमित सफाई संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


आइए, डर नहीं—सावधानी अपनाएं।

10 मिनट की साप्ताहिक सफाई, डेंगू से बचाव की मजबूत तैयारी।

जहां पानी जमा हो, उसे खाली करें या ढककर रखें। छोटे से छोटे कंटेनर को भी नजरअंदाज न करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU