Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एक अक्टूबर से जमशेदपुर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र GST Central Processing Centre to start functioning in Jamshedpur from October 1

  • सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी 

Jamshedpur (Nagendra) सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जीएसटी से संबंधित पंजीकरण एवं अन्य संबंधित मामलों के लिए जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की उसकी लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार कर लिया गया है। जीएसटी विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 से जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। अब तक जमशेदपुर कमिश्नरेट से संबंधित जीएसटी पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं का केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र पटना एवं बाद में राँची में होने के कारण करदाताओं, व्यापारियों एवं जीएसटी पेशेवरों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। जमशेदपुर में यह सुविधा उपलब्ध होने से अब पंजीकरण तथा अन्य संबंधित मामलों के निपटारे के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। 


यह मांग लंबे समय से सिंहभूम चेम्बर द्वारा संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाई जा रही थी। चेम्बर ने इस विषय को व्यापारिक समुदाय की सुविधा एवं जीएसटी सेवाओं के विकेंद्रीकरण से जोड़ते हुए कई अवसरों पर विभाग के समक्ष रखा था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सिंहभूम चेम्बर के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजीव अग्रवाल तथा सचिव अंशुल रिंगासिया ने कहा कि जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र की शुरुआत क्षेत्र के करदाताओं, व्यापारियों और जीएसटी पेशेवरों के लिए बड़ी राहत है। इससे जीएसटी से संबंधित सेवाएं अधिक सुलभ, त्वरित, प्रभावी और सुविधाजनक होंगी। सिंहभूम चेम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह व्यापारिक समुदाय के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है। 


उन्होंने कहा कि चेम्ैंबर की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार किया जाना यह दर्शाता है कि विभाग व्यापारियों, करदाताओं एवं जीएसटी पेशेवरों की व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है। महासचिव पुनीत कौंटिया ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र के जमशेदपुर में शुरू होने से पूरे जमशेदपुर कमिश्नरेट के करदाताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध होगी और जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं में समय एवं संसाधनों की बचत होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU