Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले: मामले का समाधान कराएंगे Saryu Rai is strict on the eviction of locals from Sonari grounds, saying: We will resolve the matter.

 


Upgrade Jharkhand News. सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है। सोमवार को मुहल्लावासियों ने बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर मैदान को लेकर उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया। सरयू राय ने संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मुहल्लावासियों ने बताया कि उक्त मैदान का उपयोग मुहल्ला बसने के समय से ही स्थानीय बच्चे खेलकूद के लिए तथा लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए करते रहे हैं। 


लोगों ने सरयू राय को बताया कि करीब दो वर्ष पहले जुस्को ने मैदान की चहारदीवारी कर दी थी। विरोध के बाद कंपनी के लैंड विभाग के अधिकारियों ने मैदान को स्थानीय लोगों के उपयोग के लिए उपलब्ध रखने का आश्वासन दिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार अब मैदान को पूरी तरह घेरकर उनका प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहां विद्यालय से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है। इससे मुहल्लावासियों में आक्रोश है। उन्होंने सरयू राय से हस्तक्षेप कर मैदान को पूर्व की तरह स्थानीय उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।


सरयू राय ने कहा कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी सुविधा और मैदान के उपयोग को ध्यान में रखते हुए वे मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU