- सुन्दरनगर में माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति का पूजा पंडाल का हुआ विधिवत भूमि पूजन
Upgrade Jharkhand News. माँ विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सुन्दरनगर के पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल एवं मेदनीपुर के परोहित अंजन भट्टचार्ज जी एवं पोटका विधानसभा की पूर्व विधायिका मेनका सरदार,पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के साथ पुरिहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के, वार्ड सदस्य उषा शर्मा सामूहिक के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुई भूमिपूजन में पोटका विधानसभा की पूर्व विधायिका मेनका सरदार ने बताया कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी दुर्गापुजा को श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने कि तैयारी की जा रही हैं..कमिटी के संरक्षक संतन ओझा ने बताया कि इस बार का पूजा पंडाल भव्य मन्दिर का रूप दिया जा रहा हैं जो भव्य एवं अलग रूप में होगा।
पंडाल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा से युक्त होगा और पंडाल में विशेष रूप से कमिटी के सदस्यगण महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी अपने कंधे पर लेकर पूजा का आयोजन को सफल कराते हैं। वही भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पंडाल की सार्थकता यह है की इस पंडाल में अत्याधिक महिलायें पूजा में शामिल होती है पंडाल निर्माण में आज से ही कारीगर लग गए है जो दूसरे राज्य से आयें है और दिन रात मेहनत करके पंडाल को सम्पूर्ण करने का कार्य करेंगे,पूजा पंडाल में 10 दिनों तक चलने वाली मां भगवती के पूजन और पंडाल अलौकिक होता है।
वही पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण की तैयारी की है। सुन्दरनगर जय माँ शक्ति कल्याण मंडप परिसर में बन रहा पंडाल पूरी तरह से आकर्षण का केन्द्र बनाया जा रहा है। लाखों रुपए की लागत से तैयार हो रहा यह पंडाल न केवल भक्ति का केंद्र होगा,बल्कि देश भक्ति, कला और रचनात्मकता का भी अद्भुत उदाहरण पेश करेगा। वही महासचिव पप्पु कुमार वर्मा "अनमोल", ने कहा कि इस बार महालया से महानवमी तक प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया हैं एवं महासप्तमी,महाअष्टमी एवं महानवमी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल महाप्रसाद,एवं महासप्तमी,महाअष्टमी एवं महानवमी को 'प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का भी भव्य आयोजन 'किया गया हैं।
मौके पर कमिटी के संरक्षक संतन ओझा "बब्लु",स्थायी समिति के सदस्य पूरीहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के,भारती देवी,गीता देवी,योगेश रामा,शैलेन्द्र कुमार,अध्यक्ष घनश्याम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमित मोदी ,उपाध्यक्ष वीणा देवी,उदय वर्मा,तारा सिंगारी,वीणा सिंगारी,राम विनय सिंह,कोषाध्यक्ष भवेश प्रसाद, कंचन ओझा, शैलेन्द्र सिंह,राम नारायण मिश्रा, राकेश सिंह,पंकज ओझा,तेज़ नारायण राय,पप्पु पोद्दार,रामाकृष्ण मिश्रा,शम्भु शरण कुमार,सुभाष सिंह, अमर सिंह,गीता सिंगारी,उषा शर्मा,निशा देवी,उज्जवल पाठक,कृष्णा कुमार,सुरेन्द्र कुमार,धापी ओझा, टुनटुन ओझा, शत्रुधन ओझा,युवराज ओझा,समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment