Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Nimdih जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी पंचायत अंतर्गत बरुडीह गांव में सर्पदंश से बचाव एवं उपचार को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन District Legal Services Authority, Saraikela organized a legal awareness camp on prevention and treatment of snakebite in Barudih village under Lakadi Panchayat of Neemdih block.


 

Upgrade Jharkhand News. डीएलएसए के सचिव तसिफ मेराज के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी पंचायत अंतर्गत बरुडीह गांव में सर्पदंश से बचाव एवं उपचार को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में ग्रामीणों को सांप के काटने से बचाव, प्राथमिक सावधानियों और समय पर उपचार कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान पीएलवी शुभंकर महतो ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक, अंधविश्वास या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाना चाहिए। उन्होंने बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने तथा रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करने की अपील की।


कार्यक्रम में बताया गया कि वन्यजीवों का संरक्षण और मानव जीवन की सुरक्षा दोनों जरूरी हैं। ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े अधिकारों तथा नालसा की ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना, 2025’ की भी जानकारी दी गई। मौके पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी अम्बुज गोप, साधन महतो , नरेन मूर्मू , रघु लोहर , कृष्णा हाँसहा , आयुष कर्मकार , नेपाल टूडू  उपस्थित हुए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU