Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Bhopal अनवरत राष्ट्रसेवा का कीर्तिमान गढ़ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Prime Minister Narendra Modi sets a record of continuous service to the nation

 


Upgrade Jharkhand News.  यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7 अक्टूबर 2026 को अपनी  जा रहे हैं। यह वह ऐतिहासिक दिन होगा, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री और तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2026 को अपनी राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। यह भारत के राजनीतिक परिदृश्य में नया रिकॉर्ड होगा। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तथा 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में दायित्व संभाला था।


मोदी के दौर में गुजरात की विकास यात्रा - नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में अभूतपूर्व विकास हुआ। बुनियादी ढांचे, जल, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में सराहनीय कार्य हुए, जिसने एक आत्मविश्वासी, प्रगतिशील और आकांक्षी गुजरात की नींव रखी। 2003 में शुरू हुए वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में निवेशकों, बड़े उद्यमियों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाया गया, जिससे संयुक्त उपक्रमों, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिला। गुजरात में प्रारंभ ज्योतिग्राम योजना ने 1,290 करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से 18,000 से अधिक गांवों में 24 घंटे तीन-फेज बिजली पहुंचाई। गुजरात 2003-04 में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना लागू करने तथा 2006 में अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना। 2001 और 2014 के बीच गुजरात के विकास ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी परियोजनाओं के साथ जन-केंद्रित पहलों को जोड़ा और दीर्घकालिक विकास की नींव रखी। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में गुजरात में विकास की ऐसी ठोस बुनियाद रखी गई, जिसे कालांतर में गुजरात मॉडल के रूप में जाना गया।


संकल्प से सिद्धि तक: नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रसेवा यात्रा- नरेन्द्र मोदी ऐसे तपे-तपाए जननेता हैं, जिनमें कुंदन की कठोरता भी है और चंदन की शीतलता भी विद्यमान है। उनके चिंतन में राष्ट्र, राष्ट्रबोध एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने तमाम ऐसे फैसले लिए जो राष्ट्र के लिए हितकारी थे। चाहे धारा 370 की समाप्ति हो, भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो या सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा हो। चंद्रयान-3 व ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता से लेकर मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत तक, उनके हर कदम ने भारत को सशक्त बनाया है। स्वच्छ भारत से जल जीवन मिशन तक, उज्ज्वला योजना से आयुष्मान भारत तक, किसान सम्मान निधि से लखपति दीदियों की आत्मनिर्भरता तक, हर योजना का एक ही ध्येय रहा है कि सबका जीवन बेहतर हो और भारत समर्थ बने। रक्षा के क्षेत्र में तो भारत पूर्णतः आत्मनिर्भर बन चुका है। नरेन्द्र मोदी की जनसेवा के ये 25 वर्ष सिर्फ सत्ता के उपभोग के नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के विश्वास पर खरा उतरने, उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने के हैं।


नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री काल पर नजर डालें तो स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी जी के मार्गदर्शन में युवाओं में नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ाने के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और डिजिटल स्किल इंडिया जैसी योजनाओं का सूत्रपात हुआ। आज भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। हमारी जीडीपी वृद्धि दर भी 7.8 प्रतिशत है। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के करोड़ों परिवारों को पक्के घर दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाखों शौचालयों का, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कराया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और गरिमा की रक्षा की गई। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई, जिससे 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा का सुरक्षा कवच मिला। जल जीवन मिशन से हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। सड़कों, रेलवे, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और डिजिटलीकरण में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। ग्रामीण भारत में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में मेट्रो और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाएं मूर्तरूप ले रही हैं।


मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सिद्धांत है, रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉर्म। इस सरकार ने गरीबों के सम्मान, युवाओं के सामर्थ्य, किसानों की समृद्धि व महिलाओं के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण का विशेष आधार बनाया। मोदी जी ने किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए अनेक योजनाओं का प्रावधान किया। महिला सशक्तिकरण मोदी के विकास एजेंडे का प्रमुख हिस्सा है। तीन तलाक कानून की समाप्ति से मुस्लिम महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। मातृवंदन योजना, नारी शक्ति वंदन और 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है, जिनमें से डेढ़ करोड़ से अधिक लखपति दीदी अपना गरिमामय जीवन जी रही हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों का आत्मसम्मान बढ़ा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प आज उनकी समावेशी राजनीति की पहचान बन चुका है। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से भारत समरस विकास के नए सोपान नापते हुए सतत गतिमान है। मोदी जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह है कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति पर उनकी नजर सबसे पहले पहुंचती है। सर्वहारा वर्ग के दिल की बात की जाए तो जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसे हमारे कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूजा।


व्यक्तित्व एवं कृतित्व: एक युगदृष्टा की पहचान-  मोदी जी के 25 वर्षों की इस अनवरत राष्ट्रसेवा के कालखंड में उनके व्यक्तित्व में तपस्वी, युगदृष्टा और जननायक के दर्शन होते हैं। उनकी अविराम राष्ट्रसेवा संकल्प से सिद्धि का प्रतिबिंब है। उन्होंने बीते 25 वर्षों के दौरान एक दिन भी अवकाश नहीं लिया। अपने बहुआयामी और विराट व्यक्तित्व से आज मोदी जी समूचे विश्व में शीर्ष नेता के रूप में जाने-पहचाने जाते हैं। मोदी जी को 36 देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया है। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में विगत 25 वर्षों में वाइब्रेंट गुजरात से लेकर भारत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठापित किया है। श्री मोदी की जब हम 25 वर्षों की सुशासन यात्रा को देखते हैं तो यह स्पष्ट होता है कि यह भारत के पुनरुत्थान की यात्रा है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सिखाया कि राज्य का विकास कैसे होता है और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दिखाया कि देश कैसे विकसित होता है। देश के नव निर्माण के शिल्पकार दूरदर्शी श्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प लेकर भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने में अहर्निश लगे हुए हैं। सुरेश पचौरी



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU