Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa दुर्गा पूजा से पहले ठेका मजदूरों के बकाया वेतन नहीं मिला तो होगा जन आंदोलन If contract workers do not receive their pending wages before Durga Puja, there will be a public agitation.

 


  • ज्वाइनिंग लेटर, वेतन स्लिप में लाभों का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने पर जताया विरोध; एंबुलेंस, बस सेवा व स्किल्ड मजदूरी समेत कई मांगें उठीं

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में रविवार देर शाम ठेका मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। बैठक में ठेका मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सेल प्रबंधन और ठेकेदारों के रवैये पर नाराजगी जताई गई। रामा पांडे ने कहा कि गुवा सेल प्रबंधन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों को ज्वाइनिंग लेटर तो दिया गया है, लेकिन उसमें मजदूरों को मिलने वाले लाभों का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। वेतन स्लिप में भी आवश्यक विवरण दर्ज नहीं किया जा रहा है। संघ इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों का दो माह का वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं रिटेंचमेंट बेनिफिट की राशि भी नहीं दी जा रही है। इसके लिए सेल प्रबंधन के साथ संबंधित ठेकेदारों को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले ठेका मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया तो पूजा से पहले जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने गुवा सेल अस्पताल में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मजदूरों के कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए नई बस सेवा शुरू करने और सेल प्रबंधन द्वारा संचालित इस्को मिडिल स्कूल में एडहॉक शिक्षकों की बहाली की मांग की।


संघ ने स्किल्ड कार्य करने वाले ठेका मजदूरों को स्किल्ड श्रेणी का भुगतान करने, सफाई कर्मियों को भी उनके कार्य के अनुरूप स्किल्ड मजदूरी देने, सिक लीव पांच से बढ़ाकर 10 दिन करने तथा सभी ठेका मजदूरों को तत्काल मेडिकल कार्ड उपलब्ध कराने की मांग रखी। रामा पांडे ने कहा कि प्रबंधन कई बार मांगों पर आश्वासन देता है, लेकिन उसका क्रियान्वयन नहीं किया जाता। मांगें पूरी नहीं होने पर दुर्गा पूजा से पहले आंदोलन किया जाएगा। बैठक में महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह, मोहम्मद इम्तियाज खान समेत अन्य पदाधिकारी व ठेका मजदूर मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU