Chaibasa

Chaibasa गुवा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक Peace committee meeting held in Guwa regarding Durga Puja

डीजे पर रोक, रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बंद रखने का निर्देश Guwa (Sandeep Gupta)  गुवा थाना परिसर में रविवार देर शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू…

Chaibasa गुवा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक Peace committee meeting held in Guwa regarding Durga Puja

 


  • डीजे पर रोक, रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बंद रखने का निर्देश

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना परिसर में रविवार देर शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो एवं किरीबुरू इंस्पेक्टर समीर तिर्की ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गुवा थाना क्षेत्र में इस वर्ष नौ स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। इनमें रामनगर, विवेक नगर, कैलाश नगर, नुईया रुगंटा कॉलोनी, बिरसा नगर-2, कल्याण नगर, कारोकुंज हिरजीहाटिंग, वन देवी तथा बेतरकिया स्थित पूजा पंडाल शामिल हैं।


पुलिस प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि किसी भी पंडाल में डीजे नहीं बजाया जाएगा। सामान्य साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे रात 10 बजे तक बंद करना अनिवार्य होगा। पंडालों में केवल भक्ति गीत बजाने की अनुमति होगी। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अग्नि सुरक्षा के लिए पंडाल के बाहर पर्याप्त बालू और पानी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।


बैठक में बताया गया कि 20 अक्टूबर को रावण दहन तथा 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शराबियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं से पंडालों के आसपास वाहन खड़ा नहीं करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी नीतीश कुमार सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280