Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जन सेवा संघ ट्रस्ट के 10वें स्थापना वर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन , 182 यूनिट रक्त संग्रह। Blood Donation Camp Organized on the 10th Foundation Anniversary of Jan Sewa Sangh Trust; 182 Units of Blood Collected

 जन सेवा संघ ट्रस्ट के 10वें स्थापना वर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन , 182 यूनिट रक्त संग्रह।


जमशेदपुर: सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के क्षेत्र में एक दशक का सफर पूरा करने पर ‘जन सेवा संघ ट्रस्ट’ ने मिसाल पेश की है। अपने 10वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में छठवें रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस महादान अभियान में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देखते ही देखते कुल 182 यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।

 





संस्था के सेवा कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले प्रमुख चिकित्सकों को इस खास मौके पर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. रमेश यादव, डॉ. निखिल महतो, डॉ. शुभाशीष दास, डॉ. उज्ज्वल सर, डॉ. सुदेश मिश्रा एवं डॉ. हामेद खान को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर उनके सेवा भाव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूर्णिमा दास साहू और अमरप्रीत सिंह काले समेत कई हस्तियों ने बढ़ाया हौसला
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू पहुंचीं। उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, जम्बू अखाड़ा के बंटी सिंह, गोविंदपुर के समाजसेवी बंटी सिंह, समाजसेवी जुगुन पाण्डेय, बाबू बीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह, अनीशा सिन्हा, रीना सिंह और रितिका श्रीवास्तव सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए ट्रस्ट के 10 वर्षों के निस्वार्थ सफर की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में जन सेवा संघ ट्रस्ट की पूरी टीम ने दिन-रात एक कर दिया। कार्यक्रम में पंकज कुमार, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, विशाल शर्मा, कुणाल शर्मा, मिथु कुमार, अभिषेक कुमार, अमन सिंह, सपना थापा, अमृत कौर, उत्कर्ष कुमार, हेमंत माइती, सुनील गुप्ता, अभिजीत भट्टाचार्य, विजय चौहान, सूरज सिंह, बरनाली बक्शी, कृष्ण मोहन, कन्हैया प्रसाद, रोहित पांडे, मनीष मुखी, राम ठाकुर, मोहन भुईया, मनप्रीत सिंह, सौरभ पोद्दार और गोलू कुमार सहित अन्य सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU