Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत Dr. Kamlesh Kumar Kamalendu nominated as Senate member of Kolhan University

 


Jamshedpur (Nagendra) द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस , जमशेदपुर के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा का सीनेट सदस्य (नामित शिक्षाविद) मनोनीत किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय (रांची) द्वारा पत्रांक KU-07/2023-7223/रा०स० और दिनांक 18/09/2026 के तहत आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह मनोनयन झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की धारा-41(5)(ठ) में निहित प्रावधानों के आलोक में किया गया है।


इस उपलब्धि पर आज द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस  में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी द्वारा डॉ. कमलेश कुमार कमलेन्दु को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कमलेन्दु का सीनेट सदस्य बनना न केवल इतिहास विभाग बल्कि पूरे कॉलेज परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव से विश्वविद्यालय के नीतिगत एवं शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी।


समारोह में कॉलेज के विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बीएड  के विभाग अध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने डॉ. कमलेन्दु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. कमलेन्दु ने माननीय राज्यपाल, विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शनी एवं समस्त कॉलेज परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि वे विश्वविद्यालय में छात्र-हित और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU