Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur वोट बचाओ–देश बचाओ, नारे के साथ–संविधान बचाओ अभियान को लेकर सीतारामडेरा मण्डल कांग्रेस की बैठक आयोजित Sitaramdera Mandal Congress held a meeting with the slogan Save Vote-Save Country-Save Constitution campaign.

 



Jamshedpur (Nagendra) 6 अक्टूबर को सीतारामडेरा मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में सीतारामडेरा मण्डल में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सीतारामडेरा मंडल कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं केंद्र की मोदी सरकार की कथित मिलीभगत के मुद्दे को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वोट बचाओ–देश बचाओ, नारे के साथ–संविधान बचाओ सप्ताह” अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।


इस अभियान के तहत आगामी 8 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडाजी की प्रतिमा से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आम जनता तक इस अभियान के उद्देश्य को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। 


इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह, उपाध्यक्ष एवं पूर्वी विधानसभा प्रभारी आशुतोष सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, महिला प्रखंड अध्यक्ष कंचन मंडल, जिला महासचिव कौशल प्रधान, रंजीत झा, सचिव रविंद्र मौर्य मण्डल प्रभारी, गुरदीप सिंह सोहल सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU