Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के नये कार्यालय का उद्घाटन Inauguration of the new office of Dr. Mukund Pradhan Smriti Seva Trust

 


Jamshedpur (Nagendra) सरायकेला के गैराज लाइन रोड स्थित डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के नये कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नया कार्यालय न्यास द्वारा संचालित विभिन्न सेवा, शिक्षा, प्रशिक्षण एवं सामाजिक सशक्तिकरण कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। नये कार्यालय का उद्घाटन समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें न्यास के ट्रस्टीगण, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमंत्रित अतिथियों एवं क्षेत्र के अनेक लोगों ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह कार्यालय सत्यनारायण जी अग्रवाल के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए न्यास परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों के गरीब, जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। न्यास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय के माध्यम से प्रस्तावित प्रमुख सेवाएं एवं गतिविधियां। गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की व्यवस्था। उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुस्तकालय की सुविधा। आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क शिक्षा एवं शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना।


युवाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रशिक्षण केंद्र का संचालन। निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर केंद्र की स्थापना। ज्ञान एवं अध्ययन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विशेष अध्ययन एवं मार्गदर्शन की व्यवस्था। युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार सृजन एवं मार्गदर्शन केंद्र का संचालन।


न्यास का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, कौशल, ज्ञान, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के माध्यम से समग्र रूप से सशक्त बनाना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस कार्यालय को एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। न्यास के प्रतिनिधियों ने कहा कि “स्थानीय एवं जरूरतमंद युवाओं का समग्र सशक्तिकरण ही इस सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य है।” आने वाले समय में क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार सेवा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं युवा इसका लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों ने न्यास के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU