Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अग्रवाल युवा मंच का पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित Plant and pot donation program organized by Agarwal Yuva Manch

 


Jamshedpur (Nagendra) अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा आज सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस में पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विद्यालय परिसर को अधिक हरित बनाने में सहयोग प्रदान करना था। इस अवसर पर विद्यालय को पौधे एवं गमले भेंट किए गए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंटू लाल अग्रवाल, अजय भालोटिया, राजेश गढ़वाल, ऋषि जालान, केशव गोयल तथा हेमंत गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा ऐसे प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंच के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU