Jamshedpur टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत President and General Secretary welcomed at HVTL of Tata Motors
Jamshedpur (Nagendra) टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कर्मचारिय…
Jamshedpur (Nagendra) टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, हिट ट्रिटमेंट के जीएम पीके सिंहा , गेयर बॉक्स एसेंबली के डीजीएम आशुतोष त्रिपाठी, पीपीसी एंड डिस्पैच ट्रांसमिशन के डीजीएम सुनील जायसवाल, ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा आदि को अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए अच्छे बोनस एवं नये नियोजन का रास्ता साफ होने का श्रेय मजदूरों को दिया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जब आप मजदूर साथी स्वागत में माला पहनाते हैं तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाता है। नतीजा मजदूर हित में अच्छे फैसले लेने के लिए बाध्य होना पड़ता है। कार्यक्रम का संचालन बीके शर्मा एवं संतोष कुमार ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया।



टिप्पणियाँ