Jamshedpur (Nagendra) हाशमी फाउंडेशन के तत्वावधान में "मेहनत को सलाम – ग्रैंड फेलिसिटेशन सेरेमनी अवार्ड" का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य अपनी मेहनत, लगन, संघर्ष और समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान से अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवाओं के आइकन जनाब वली रहमानी साहब, फाउंडर सेक्रेटरी, उम्मीद ग्लोबल स्कूल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ वर्तमान को ध्यान में रख कर काम नहीं करना है बल्कि भविष्य के आने वाले सौ साल को ध्यान में रख कर अपने आप को तैयार करना है।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजी हिदायतुल्लाह खान साहब, चेयरपर्सन, अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड सरकार; सैयद सैफुद्दीन अजदक चिश्ती साहब, फाउंडर, तहरीक-ए-पैगाम-ए-इस्लाम; आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त; इजाज अनवर साहब; वारिस सरवर इमाम साहब, प्रिंसिपल, अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज; फिरोज इब्राहिम साहब, प्रोफेसर (फिजिक्स), करीम सिटी कॉलेज; झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गुलाम रब्बानी साहब एवं आजाद नगर थाना के कई अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सभी सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को अत्यंत गौरवपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हाशमी फाउंडेशन की पूरी टीम, जिनमें विशेष रूप से जुनैद शकील, बाबू खान, मंजर हाशमी, संजर खान, हुजैफा खान, अल्तमश खान, जुनैद कामरान और सभी सहयोगियों एवं वॉलंटियर्स की अहम भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment