गम्हरिया। राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने 29 करोड़ की लागत से गम्हरिया प्रखंड के रपचा में बनने वाली सड़क का सोमवार को भूमिपूजन व शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। इस सड़क के बनने से करीब डेढ़ दर्जन गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार शहर से लेकर गांव तक सड़क निर्माण पर पूरे क्षेत्र में धरातल पर उतारा जा रहहै है। मंत्री चंपई सोरेन ने कहा की लोगों को आगे कर भाजपा ने नियोजन नीति रद्द कराने का षड्यंत्र रचा। इससे स्थानीय मूल वासियों के हक और अधिकार से उन्हें वंचित रखा गया है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सदस्य पिंकी मंडल, रापचा पंचायत मुखिया सुखमति मार्डी, दुग्धा पंचायत मुखिया मोहन बास्के, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रामदास टुडू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment