Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

महा अष्टमी पर गुवा के योग नगर स्थित मां बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में की गई पूजा अर्चना

   


गुवा । गुवा के योग नगर स्थित मां बसंती दुर्गा पूजा के महाष्टमी पूजा को लेकर सुबह से ही पंडाल में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।  महाष्टमी बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने की पूजा अर्चना। इस दौरान बसंती दुर्गा पूजा पंडाल पर भक्तों की काफी भीड़ रही। वही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि संपन्न कराया गया।

 लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया जाएगा। इस दौरान बसंती दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। 

यह बसंती दुर्गा पूजा गुवा में एकमात्र योग नगर स्थित दुर्गा पूजा मंडप में की जाती है। इस दौरान लड़कियां अष्टमी पूजा पर साड़ी परिधान में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template