Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब सिंह का हुआ शहर आगमन, National Vice President of All India Grahak Panchayat, Jharkhand Province Mahtab Singh arrives in the city


जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महताब सिंह  जी  जमशेदपुर प्रवास पर आए और  महिला आयाम के साथ बैठक कर सांगठनिक मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। महताब सिंह जी ने कहा कि आज के युग में महिलाएं भी खरीदारी करती हैं इसलिए उन्हें भी ग्राहक हित की जानकारी होनी चाहिए और जागरूकता के प्रचार प्रसार में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए । इस बैठक में महिला जागरण समूह के हमारी सम्मानित महिला  सदस्या  डॉ अनीता शर्मा , सरिता सिंह,  रजनी झा, सत्या , अंजना,ममता, चंद्रावती ,चिंतामणि उपस्थित थीं ।  संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने भी समाज में हो रही घटनाओं के उदाहरण के साथ  अपनी बात रखी और कहा कि महिलायें भी समाज में संगठन के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार करें। प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने भी उपस्थित महिला सदस्यों को खरीदारी में समझदारी बरतने की सलाह दी । 

यह बैठक हमारी सदस्या  सरिता सिंह ( साहित्यकार )जी के आवास पर संपन्न हुई । इस दौरान उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के प्रचार प्रसार टोली की सदस्या डॉली परिहार के आवास पर जाकर उन से भी भेंट की और सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।इसी क्रम में डुमरिया प्रखण्ड के पलाशबनी पंचायत भवन में भी एक प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जहाँ महताब सिंह कौरव जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि "देशव्यापी चल रहे स्वतंत्र संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आज आप सभी की बदौलत प्रखण्ड होते हुए पंचायतों तक पहुँच रहा है। हमसभी भारत माता की सन्तान हैं। हमें अपने परिवार, व्यवसाय आदि को समय देते हुए थोड़ा समय माँ भारती को भी देते रहना है। और चुंकि हम सभी ग्राहक हैं, इसलिए हमें जागरुक होकर उनके लिए और स्वयम् अपने लिए भी काम करना है।"

झारखण्ड प्रान्त संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी ने भी संगठन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि "दुनिया का हर कोई व्यक्ति ग्राहक होता है। देखा जाय तो एक व्यक्ति जन्म के पूर्व से मरणोपरांत ग्राहक रहता है। पुराने समय में जैसे ग्राहकों को देवता की संज्ञा दी जाती थी, आज उसके उलट है। हम प्रत्येक वस्तु का मूल्य चुका कर खरीदते हैं, फिर भी हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। हमें समाज के हर वर्ग में जाकर जागरुकता लानी है।" इस बैठक के पूर्व आगन्तुक अतिथियों का पारम्परिक रीति रिवाज एवम् जनजातीय नृत्य धोमसा मांदर के गाजे बाजे के साथ किया गया। विधिवत् बैठक प्रारम्भ होने के पूर्व भगवान बिरसा मुण्डा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवम् द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया।


बैठक में विषय प्रवेश श्री हिमांशु मिश्र जी ने तथा संचालन श्री विजय पातर जी ने किया। इस बैठक में पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री पप्पू सिंह जी के द्वारा जिला सह सचिव के पद पर श्री किशन नायर जी को मनोनित किया गया। श्री किशन नायर जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया गया तथा डुमरिया प्रखण्ड समिति का गठन भी किया गया। समिति के संयोजक श्री सिंगराई हाँसदा जी, सह संयोजक श्रीमती सुमन हाँसदा जी, पर्यावरण प्रमुख श्री दिनेश सोरेन जी, महिला जागरण प्रमुख श्रीमती भारती सोरेन जी एवम् सह प्रमुख कापरा हाँसदा जी, रोजगार सृजन प्रमुख श्री राजीव लोहार जी, प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री शिवशंकर राणा जी, स्टूडेंट क्लब प्रमुख श्री प्रधान मुर्मू जी एवम् श्री भीमसेन मुर्मू जी को बनाया गया। साथ ही तीन पंचायतों के पंचायत संयोजकों की घोषणा भी की गई। डुमरिया प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती गंगामनी हाँसदा जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि "ये बहुत हर्ष का विषय है कि हमारे डुमरिया प्रखण्ड में हम ग्राहकों की आवाज बुलन्द करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इससे जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिसकी जानकारी हम सभी को नहीं थी। ये बहुत अच्छी पहल है।"

बैठक में कमिटी के पदाधिकारियों के अलावा मुसाबनी प्रखण्ड संयोजक श्री रामदास बेसरा जी, श्री अर्जुन हाँसदा जी, श्री हिमांशु मिश्र जी, श्रीमती बेहुला नायक जी, पिथो मुर्मू जी, बसंती मुर्मू जी, श्री किशोर गिरि जी, सम्बरन पात्र जी, रघुनाथ मार्डी जी, दारासिंह सरदार जी, राहुल बेसरा जी, रीना बास्के जी,  आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रखण्ड संयोजक श्री सिंगराई हाँसदा जी ने किया।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template