Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

ईचागढ़ में महिला महाविद्यालय का मांग सदन में उठाने से क्षेत्र में विधायक को कहा धन्यवाद, Thanks to the MLA in the area for raising the demand for women's college in Ichagarh


ईचागढ़।  विस क्षेत्र में महिला महाविद्यालय का मांग झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शून्य काल में गुरुवार को विधायक सविता महतो ने  मांग उठाए जाने से लोगों ने विधायक को धन्यवाद कहा। विधायक ने अपने आसन से कहा कि  ईचागढ़ विधानसभा  में महिला डिग्री महाविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा  है।

उन्होंने सरकार से सदन के माध्यम से छात्राओं का  हित में ईचागढ़ में महिला डिग्री महाविद्यालय निर्माण का मांग किया है।  विधायक सविता महतो द्वारा महिला महाविद्यालय का मांग करने पर पूर्व मुखिया पंचानन पातर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक को तहेदिल से धन्यवाद। 

ईचागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को शहरों में भेजकर पड़ाना काफी समस्या है। बाहर में रखकर अधिक खर्च वहन करना पड़ता है और अभिभावकों को हमेशा सुरक्षा को लेकर परेशान रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गांव के अधिकांश महिलाएं इण्टर के बाद पढ़ाई छोड़ देती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को उचित पहल करनी चाहिए।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.