Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

घर के अंदर चल रही थी निकाह की रस्में, दूल्हे की कार ने छह को रौंदा, तीन महिलाओं की मौत, Nikah rituals were going on inside the house, groom's car ran over six, three women died


गोपालगंज। गोपालगंज जिले विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में एक दूल्हे की कार ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, चार घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें शुक्रवार को एक महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा गांव से विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवनसागर टोला लक्ष्मीपुर गांव निवासी सलीम मियां की पुत्री की बारात आई हुई थी। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे सलीम मियां के घर निकाह की रस्में चल रही थी। इस दौरान दरवाजे के बाहर खड़ी दूल्हे की कार आगे पीछे करने के दौरान अनियंत्रित हो गई।

कार सामने बैठे लोगों को कुचलते हुए दिवार से जा टकराई। इस घटना में आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। हृदय भगत की पत्नी विद्यान्ति देवी की शुक्रवार को मौत हो गई, जो लक्ष्मीपुर गांव की ही निवासी है। ऐसे में हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.