जमशेदपुर। ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट बायो टेक्नोलाजी में रामगढ़ निवासी नैंसी सिंह देश में 80वें स्थान पर रही। राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा 13 मई 2023 को आयोजित हुई थी। इसमें देश विदेश के छात्र शामिल हुए थे। 21 जून को जीएटी बी का रिजल्ट जारी किया गया। नैंसी के पिता शिवनंदन सिंह निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि मां विभा सिंह हाउस वाइफ है। नैंसी इसरो में साइंटिस्ट बनना चाहती है, जिसे ध्यान में रखकर जेएनयू से आगे की पढ़ाई करना चाहती है।
No comments:
Post a Comment