Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil भाजपा नेता पप्पु वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रांची रवाना Hundreds of workers left for Ranchi under the leadership of BJP leader Pappu Verma


Upgrade Jharkhand News. ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा नेता पप्पु वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रांची में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारानवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए दर्जनों चार पहिए वाहनों से रांची रवाना हुए। इस अवसर पर पप्पु वर्मा ने कहा कि यश्वसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र के भाजपा सरकार निरंतर देश में विकास एवं सुरक्षा का नया मिसाल प्रस्तुत कर रही है। 3 जुलाई रांची के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला दिन बन गया है। यह दिन रांची की विकास यात्रा में स्वर्ण अक्षरों से अंकित हुआ।



विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आशीर्वाद से 558 करोड़ रूपये की लागत से रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। आज इस कॉरिडोर को जनता को समर्पित किया गया। संजय सेठ ने कहा कि मुझे याद है वह दिन जब रातू रोड में धूल उड़ती सड़कें हुआ करती थी। जाम के कारण लोग इस तरफ आने से परहेज करते थे। कई बार घंटों जाम हुआ करता था। लगभग चार दशक की संघर्ष यात्रा के बाद देश में एक ऐसी सरकार आई, जिसने हर क्षेत्र का समुचित विकास किया। उस विकास यात्रा में रांची भी सहभागी बना और आज हमारे सपनों का एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर खड़ा हुआ है। जिससे रांची के ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त होगी और रांची वासियों के साथ रांची आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यह हमारा लक्ष्य है कि रांची की विकास यात्रा में नया अध्याय जुड़ता जाए।



विकसित राष्ट्र के साथ अपनी रांची भी विकसित हो। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में भाजपा का संगठन सशक्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक नया सदस्य बनाने का काम करें। जिससे आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशीयों को जीत दिलाने के लिए अहम् भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर बनु सिंह सरदार, दुर्गा प्रसाद सिंह, राजु दत्ता, अशोक दास, मेथरा कुम्हार, बिरांची महतो, खगेन महतो, लखन सिंह सरदार, शांति मोदक आदि उपस्थित थे। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template