गुवा । रथयात्रा के आठवें दिन मंगलवार को गुवा विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी में भंडारा का आयोजन कराया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ भंडारा में शामिल होकर तरह तरह के पकवानों का आनंद उठाया। गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव एंव स्थानीय ठेकेदार जीतू शुक्ला के साझा में भंडारा लगाया गया।
बुधवार को बाहुडा रथयात्रा कर भगवान जगन्नाथ ,बलभद्र एंव देवी सुभद्रा गुवा रामनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर तक प्रस्थान करने की बात पुजारी जितेंद्र पंडा ने कही। वहीं बाजार स्थित श्री राम मंदिर में भी प्रत्येक दिन महाप्रभुओं को भोग लगा कर भंडारा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें छोटे छोटे बच्चें शमिल होकर एकत्रित महाभोग क़ा आनंद उठाते नजर आए।

No comments:
Post a Comment