Mumbai (Kali Das) भारतीय फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) अब पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इस पहली हॉरर फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे। इससे पहले साल 2018 में वरुण धवन ने यश राज फिल्म्स की फिल्म 'सुई धागा : मेड इन इंडिया' में काम किया था। चर्चित सीरीज़ 'रॉकेट बॉयज़' के लिए मिली सराहना के बाद बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अभय पन्नू इस फिल्म के साथ अपना थिएट्रिकल डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, अभिनेता वरुण धवन वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में लीड भूमिका निभाने के लिए जुड़ चुके हैं।
यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में फीचर फिल्म बना रहा है, इस प्रोजेक्ट को अक्षय विधानी आगे बढ़ा रहे हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका वरुण धवन निभाएंगे। वाई आर एफ ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर जॉनर में यह उनकी पहली पेशकश होगी। 2027 में यह प्रतिष्ठित बैनर आखिरकार इस नए जॉनर में कदम रखेगा।”बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता युवा दिलों के धड़कन वरुण धवन के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ ) अपनी रचनात्मक दुनिया का विस्तार करते हुए इस भव्य हॉरर फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी कर रहा है।


No comments:
Post a Comment