Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नामांकन लिए बच्चो का आशीर्वचन समारोह संपन्न, Children's blessing ceremony completed for enrollment


गुवा
। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन एवं पुष्प की वर्षा करते हुए कक्षा एकादश विज्ञान संकाय के नए सत्र 2023- 25 के लिए नामांकन लिए बच्चों को आशीर्वचन दिया गया। धर्म शिक्षक राजवीर सिंह के सानिध्य में स्कूली बच्चों के साथ हवन मंत्र उच्चारण कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के अगुवाई में शिक्षकों द्वारा पुष्प की वर्षा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बच्चे सेवा की भावना से कार्य कर सबों का प्रिय एवं सहयोगी बन सकते हैं। सम्मान की भावना बड़े,छोटे एवं हम उम्र के लोगों के साथ बनाकर रखनी चाहिए। इससे बच्चे सबके चहेते बन सकते हैं।

बच्चों को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा की चलने से लेकर थकान तक बच्चों को आगे चलते रहना चाहिए। शरीर से निकलने वाला पसीना किसी एंटीबायोटिक से कम नही है। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को बताया अगर मनुष्य की सोच बड़ी हो तो उसे बड़ी सफलता मिलती है। हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़ी और ऊंची सोच को रखनी चाहिए। 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU