पुस्तक का विमोचन आगामी 14 अक्टूबर को किया जायेगा,,,,
पोटका। झारखंड के प्रसिद्ध कवि और लेखक सुनील कुमार दे ने,,महातीर्थ मुक्तेश्वर धाम हरिणा नामक एक इतिहासिक एवं धार्मिक पुस्तक लिखी है।आज 23 जून को पूर्वाह्न 10 बजे हरिणा के मुक्तेश्वर धाम परिसर में लेखक सुनील कुमार दे ने हरिणा मंदिर के पुजारी,मंदिर कमिटी और बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की।बैठक में सुनील कुमार दे ने सबके सामने पुस्तक की पांडुलिपि पाठ करके सुनाया।
पुस्तक पाठ सुनकर सभी लोगों ने काफी प्रसन्न हुए और लेखक की भूरी भूरी प्रसंशा की।पांडुलिपि में कहीं कहीं संयोजन भी किया गया।सभी लोगों ने एकस्वर से पुस्तक छपाने पर मुहर लगा दी।पुस्तक का विमोचन 14 अक्टूबर 2023 को महालया के दिन सुबह 10 बजे हरिणा के मुक्तेश्वर धाम में एक भव्य समारोह में मंदिर कमेटी की ओर से किया जायेगा।
बैठक के अंत में लेखक सुनील कुमार दे ने पुस्तक लेखन में सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।बैठक में पुजारी वज्रांकन दंडपाठ, पुजारी विकास पांडा,पुजारी अम्बुजाक्ष,कमिटी की ओर से कमला कांत नायक,शक्तिपद दास, रिरू महतो,शिशिर मंडल,माताजी आश्रम की ओर से सुधांशु शेखर मिश्र, मुकुल मंडल,प्रभात मंडल,जय हरि सिंह मुंडा,उज्वल मंडल सुनील कुमार दे आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment