शहीद रतिलाल महतो स्मृति समिति की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री चम्पई सोरेन उपस्थित थे। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि शहीद रतिलाल महतो मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज़ उठाते थे।
मजदूरों पर शोषण ना हो इसके लिए वे लगातार आंदोलन भी करते थे। इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, मनदीप महतो, मनिल महतो, राजेश महतो, चन्दन महतो, वीरेन महतो समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment