जमशेदपुर। बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग, और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास पटना , के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त को कलाकृति प्रेक्षागृह, डी बी.एम.एस स्कूल, कदमा में एक सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा। सन 1999 के जून माह में डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव,पूर्व विभागाध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय, विद्वता,सौम्यता,उदारता की करुणामई छवि की प्रेरणा से डॉ जूही समर्पिता ने छह लोगों के साथ सहयोग की नींव रखी जिसमे अभी 100 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। संस्था के तहत लगभग 50 से अधिक पुस्तकों का लोकार्पण हो चुका है। संस्था हर महीने एक साहित्यिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम अवश्य कराती है। लौह नगरी की यह पहली ऐसी सक्रिय संस्था है जो किसी वाद से प्रभावित नहीं है, बल्कि प्रतिभा का सम्मान करती हुई सफलतापूर्वक साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न है।
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कराती संस्था सहयोग , आज रजत वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इस उपलक्ष्य में जून 2023 से जून 2024 तक संस्था अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव स्मारक न्यास एक सामाजिक संस्था है जिसने गत वर्ष बिहार विधान सभा में वीणा जी की जयंती के अवसर पर अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया था। इसी कड़ी का प्रथम आयोजन जमशेदपुर में संस्था की प्रेरणा स्त्रोत डॉ वीणा रानी की जयंती पर 1 अगस्त को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
संस्था द्वारा दो ग्रुप में एक कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमे दोनों ग्रुप के चयनित सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को ₹11,000 की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संस्था के लिए समर्पित एवं उत्थान में संलग्न एक समर्पित सदस्य को भी सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि, केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार, अर्जुन मुण्डा ,विशिष्ट अतिथि व सम्मानित अतिथि श्रीमती मीरा मुंडा, समाज सेविका से उनकी गरिमामई उपस्थिति की स्वीकृति मिल गई है।
साथ ही, डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास की अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो किरण घई, पारिजात सौरभ,श्रीमती अपराजिता शुभ्रा पटना से पधार रहे हैं। बोकारो, रांची ,हजारीबाग से भी अनेक लोगों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम संध्या 4:30 बजे प्रारंभ होगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
No comments:
Post a Comment